मां-बाप का घर छोड़ ब्‍वाय फ्रेंड के साथ रहने लगी थी पटना की ये लड़की, चंद हफ्ते में कैसे टूटा इश्‍क का भ्रम

पटना। ब्‍वाय फ्रेंड के साथ लिव इन में रहने के लिए पटना की एक लड़की ने अपने परिवार तक को छोड़ दिया। लड़की ने अपने मां-बाप से बात करना तक बंद कर दिया। इस बीच ब्‍वाय फ्रेंड और लड़की के बीच क्‍या हुआ, अब ये बताने के लिए केवल ब्‍वाय फ्रेंड ही बचा है।

वजह यह कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में 20 वर्षीय तान्या शर्मा का श’व फं’दे से लटकते मिला। वह हनुमान मंदिर के पास एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराये के फ्लैट में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

मामला शुक्रवार का ही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि वह जिस युवक के साथ लिव इन में रह रही थी उससे पूछताछ की गई है। युवती की कुछ माह से माता-पिता से भी बातचीत बंद थी। अभी तक आ’त्मह’त्या के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो सकता है।

 

पुलिस के अनुसार तान्या और नीतिश इसी साल मार्च माह से किराये पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। नीतिश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बोली कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। नीतिश दवा लाने के लिए बाहर निकला और करीब तीस मिनट बाद वापस फ्लैट में आया। दो कमरे के फ्लैट में एक कमरा अंदर से बंद था। तान्या उसी कमरे में थी। उसने कई बार आवाज दी। उसे अनहोनी की आशंका हुई तो दरवाजा तोड़ा। देखा कि तान्या कुंडी से लटक रही है। इस बात की सूचना किसी ले पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस छानबीन में जुट गई।

 

थानाध्यक्ष की मानें तो तान्या के माता-पिता गोला रोड में रहते है। पिछले कुछ माह से उसकी माता-पिता से बातचीत नहीं होती थी। तान्या पिछले दो साल से कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक चाकलेट की दुकान में काम करती थी। बुधवार और गुरुवार को भी वह काम पर गई थी, लेकिन समय से पहले घर के लिए निकल गई। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.