सकरा | डायन का आरोप लगा कर महिला से कुछ लोगों ने मारपीट की। लाठी-डंडे से उसे पीटा और मैला पिलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ आवेदन न्याय की गुहार लगाई थी। बताया कि आरोपी गुरुवार की रात उसके दरवाजे पर आए। डायन का आरोप लगाते हुए घर से जबरदस्ती बाहर निकाला व मारपीट की। पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। दारोगा ललन शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।