सरैया थाना के बसंतपुर पट्टी गांव में शुक्रवार की रात बंद घर में छापेमारी कर सरैया पुलिस ने 452 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब को थाने लाया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही गृहस्वामी भाग निकला। गृहस्वामी मो. मुस्तफा व अन्य के खिलाफ सरैया थाने में इस बावत एफआईआर दर्ज की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक को सरैया के बसंतपुर पट्टी में शराब की बड़ी खेप होने की सूचना मिली। सरैया पुलिस जब गांव में पहुंची तो मुस्तफा के घर में ताला लगा था। मुस्तफा व बाकी लोग घर से फरार थे। घर के पीछे का दरवाजा खोल कर सरैया थाना अध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची। शराब जब्त कर ली गई। बताया जा कहा है। नव वर्ष को लेकर एक-दो दिन पहले ही शराब की खेप पहुंची थी। मुस्तफा शुक्रवार की आधी रात बाद शराब की खेप घर से दूसरी जगह भेजने वाला था। तब तक पुलिस ने धावा बोल दिया।

शराब की बोतल फेंकने के मामले में प्राथमिकी
मोतीपुर | अंडाल गांव के तीन लोगों पर एक स्थल पर शराब की बोतल फेंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी अंडाल स्थित मदरसा इस्लामिया तसदुक की सचिव नजमा बेगम ने दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने एक बोरे में शराब की खाली फेंका। विरोध करने पर गाली-गलौज की और स्थल पर उपजे खरपतवार में आग लगा दी, इससे 50 हजार रुपए मूल्य से ज्यादा की संपत्ति नष्ट हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी में बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इधर, लखनऊ-बरौनी एक्स. में टीटीई की बर्थ के नीचे से 21 बोतल शराब बरामद
मुजफ्फरपुर | जीआरपी ने लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से 21 बोतल शराब बरामद की है। शराब टीटीई के बर्थ के नीचे रखी थी। रेल थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया, जांच के क्रम में एक बैग में शराब मिली थी, जिसे जब्त कर लिया गया। इस बावत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।