Bihar Crime: न’शे में धु’त्त श’राबी ने पी’ट-पी’टकर की पत्नी की ह’त्या, बेटी बोली- मां को हमेशा मा’रते थे पापा

भागलपुर : जिले के मुरलीगंज में एक शराबी ने लाठी से पीट-पीटकर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक का है। देर रात्रि घरेलू विवाद में शराबी पति ने ये कदम उठाया। मौके पर मौजूद शराबी की बेटी ने मोहल्ले वालों को सूचना दी कि उसकी मां होश में नहीं आ रही है।

मामला रेणु देवी की मौत का है। पति संजय मल्लिक का उसकी पत्नी रेणु देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद संजय मल्लिक ने पत्नी को जमकर पीटा, इससे उसकी मौत हो गई। उधर, शराब घर से फरार हो निकला।

बड़ी बेटी चांदनी ने बताया कि उनके पिता शराब पीते थे। शराब के नशे में कई बार उनके मां के साथ मारपीट किया करते थे। पिता पूर्व में भी शराब पीने के मामले में जेल जा चुका है।

वहीं सूचना मिलने पर सोमवार कि सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि हत्या की घटना हुई है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.