समस्तीपुर। उत्तर बिहार के जिलों में कल तक हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के द्वारा कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है।



