जदयू नेता की मुख्यमंत्री नीतीश से गुहार, रो-रो’क कर कहा- मुझे मेरी बीवी से बचाएं

पटना। जनता दल यूनाइटेड के एक नेता अपनी पत्नी से परेशान हैं। जदयू नेता अपने माता-पिता, बहन और बच्चों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सु’रक्षा की गुहार लगाई है। जदयू नेता का आ’रोप है कि उनकी पत्नी का न’क्सलियों से कनेक्शन है और न’क्सली कमांडर मनोज लालदेव के बहकावे में आकर उसके मुताबिक काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि जैसा न’क्सली कामांडर कहता है उनकी पत्नी वैसा ही करती है। मेरे घर पर न’क्सली कमांडर अपने साथियों के साथ आकर मेरे पूरे परिवार को खत्म करने की ध’मकी भी दे चुके हैं। सीएम आवास के बाहर रो रोक सु’रक्षा की गुहार लगाई।

जदयू नेता दरभंगा के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उनकी शादी 2006 में बेहरी थाना इलाके के पकड़ी गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद मुझे इस बारे में जानकारी मिली की पत्नी का न’क्सलियों के साथ सां’ठगां’ठ है। जेडीयू नेता के मुताबिक इस वर्ष 17 जनवरी को मेरी दादी का नि’धन हो गया।

नि’धन के अगले दिन नक्सली कमांडर मनोज लाल ने कई न’क्सलियों के साथ मेरे पूरे घर को घेर लिया। मैंने इस बात सूचना स्थानीय थाने से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद डीजीपी से फोन पर संपर्क किया। जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस मेरे घर पहुंची और न’क्सलियों की घे’राबंदी की बात को हटाकर पति और पत्नी के बीच का वि’वाद बताकर मामले को रफा दफा कर दिया।

जेडीयू नेता का आरोप है कि सात मई को उनकी पत्नी अचानक घर से 50 हजार रुपये लेकर निकल गई। वहीं उनकी बहन का कहना है कि उनकी भाभी कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी लेकिन दादी के नि’धन के एक दिन बाद न’क्सली कमांडर अपने साथियों के साथ आया और भाभी को घर छोड़कर चला गया। इधर सात मई को जेवर और सोना लेकर फिर से भाभी घर से भाग गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading