द’हेज के लिए पति ने पत्नी को जिं’दा ज’लाया:पटना में लड़की के परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप, आ’रोपी पति फ’रार

पटना के बिहटा में मंगलवार को दहेज के लिए एक नवविवाहिता की जलाकर हत्या कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक का पति घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहटा थाना प्रभारी ऋतुराज ने बताया कि एक लड़की के जलकर मरने की सूचना मिली है लेकिन अभी तक किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

3 महीने पहले हुई थी शादी
घटना पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। राजीव रंजन उर्फ अम्भू सिंह की बेटी रिया कुमारी की शादी 3 महीने पहले 16 फरवरी 2022 को मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव में सनी कुमार से हुई थी। लड़की के परिजनों में आरोप लगाया कि रिया के ससुराल वालों द्वारा दहेज में और पैसे की मांग को लेकर उससे काफी प्रताड़ित किया जाता था।

दहेज की करता था मांग

परिवार का आरोप है कि दामाद ने ही दहेज के लिए नवविवाहित पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर केरोसिन तेल छिड़क कर जला डाला। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रिया का पति सनी अपने ससुराल आया था और दहेज की मांग कर रहा था। बीती रात को घर सभी सदस्य शादी में शामिल होने गए थे।

देर रात को जब शादी से घर लौटे तो देखा दरवाजा खुला है। रिया को आवाज देते हुए जब घर में प्रवेश किया तो देखा कि रिया पूरी तरह झुलसकर जमीन पर गिरी है। रिया का पति घर से फरार है। बिहटा थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.