छह साल बाद प्रेमी के साथ इस हाल में मिली लड़की को देख चौंके घर वाले, सिवान से शुरू हुई थी कहानी

बिहार के गोपालगंज में छह साल पहले शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में लड़की की मां ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन अब पुलिस ने लड़की को उसके पति और दो बच्चों के साथ बरामद किया है। लड़की की शादी और दो बच्चों की बात सुनकर लड़की के घर वाले भी चौंक गए।

दो बच्चों और पति के साथ मिली लड़की

खबर के मुताबिक गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से छह साल पूर्व शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। करीब छह साल बाद अपहृत युवती को पुलिस ने सिवान जिले से अपहरणकर्ता के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि छह साल पूर्व मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को शादी की नीयत से अपहरण किया गया था।

इस मामले में अपहृत युवती की मां के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को मांझागढ़ थाने की पुलिस ने सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के नैनी गांव के त्रिपुरारी राय के घर में छापेमारी कर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।

त्रिपुरारी राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि त्रिपुरारी राय ने युवती के साथ शादी कर ली है। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने युवती को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.