पटना में आंधी तूफान को लेकर अलर्ट किया गया है। पटना और अरवल के साथ आस पास के जिलों में तेज रफ्तार में हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि बुधवार की रात तक मौसम में बड़ा परिवर्तन होगा। इस दौरान राज्य के लगभग आधा दर्जन जिलों में प्रभाव पड़ेगा।

पटना सहित 3 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना और अरवल के साथ जहानाबाद में रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार की शाम इन जिलों में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ तेज आंधी कास प्रभाव पटना व अरवल के साथ आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

बुधवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे से लेकर 6 बजे तक अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान संभावित जिलों के लोगों को अलर्ट किया है। लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

6 जिलों में मौसम का बदला मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित राज्य के 6 जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। आने वाले 6 घंटे के अंदर इन जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश हाे सकती है। मौसम विभाग ने पटना सहित अन्य जिलो में रहने वालों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के प्रवाह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा।

मौसम का यह असी गुरुवार की सुबह तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक भोजपुर, बक्सर, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद में अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना जिले के दक्षिणी भाग अरवल जहानाबाद के कुछ भागों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
