बेतिया जिले में लगातार समकालीन अभियान चलाकर फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 54 ठिकानों पर छापेमारी कर 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मद्य निषेध कानून को पूरी तरह लागू कराने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई हो रही है। इसके तहत बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के 54 ठिकानों पर दबिश दी। बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस दौरान कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस दौरान पुलिस 01 लीटर विदेशी व 154 लीटर देसी शराब, कुल 155 लीटर 380 एम०एल० शराब बनाने का उपकरण कच्चा पदार्थ निष्ठा करीब 1000 लीटर 03 केजी गांजा दो बाइक, जब्त की है।

एसपी ने बताया कि समकालीन अभियान में वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में 36,500 रुपये वसूला गया है। उन्होंने बताया कि जिले में लगता विभिन्न थानों में समकालीन अभियान के तहत छापेमारी किया जा रहा है और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा रहा है।

