मौसम में बदलाव के मिल रहे संकेत, हो जाएं तैयार

मुजफ्फरपुर। असानी चक्रवात के बारे में सूचना मिल रही है कि आगे बढ़ने के साथ ही यह कमजोर भी पड़ता जा रहा है। बावजूद मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के जिलों में इसके आंशिक प्रभाव पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी कुछ इसी प्रकार है।

 

बुधवार को दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है जो शाम और रात के समय और व्यापक हो सकता है। इसलिए देर से घर लौटने वालों को पूरी तैयारी से घर से बाहर निकलना चाहिए। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी से दो चार नहीं होना पड़े।

 

यदि हमलोग बुधवार की सुबह की बात करें तो अभी आसमान में बादल छाया हुआ है। पूरब और दक्षिण दिशा से हवा चल रही है। अभी तापमान करीब 27 डिग्री के करीब है। आर्द्रता 72 प्रतिशत है। दिन में भी धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री हो सकता है।

 

डा. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग तथा एक्यूवेदर की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बुधवार की शाम और रात के समय मौसम में आमूल बदलाव नजर आ सकता है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। देर रात गरज के साथ बारिश हो सकती है।

 

असानी के प्रभाव की वजह से तेज बारिश की आशंका है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों तक वर्षा की संभावना बनी रह सकती है। वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान से कृषि कार्यों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान रबी मक्का की कटनी-दौनी नहीं करने की अपील की गई। नहीं करें।

 

खड़ी फसलों में सिंचाई भी स्थगित रखना होगा। इस अवधि में उत्तर बिहार के अनके स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। उक्त जानकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने दी। उन्होंने बताया कि 11 से 15 मई तक की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading