पटना। प्रस्तावित सातवें चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 83,277 से अधिक रिक्तियां हैं इनमें सबसे अधिक 49,361 रिक्तियां 6421 उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए होगी।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में नियुक्तियों के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक स्कूलों में 33,916 पद रिक्त है। 5425 माध्यमिक स्कूलों में प्रति स्कूल छह-छह शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।
यह शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के होंगे, साथ ही उर्दू, संस्कृत आदि के 5791 और कंप्यूटर शिक्षक के लिए एक हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। यह पद इस चरण के लिए सृजित हुए है।
जानकारों का कहना है कि छठे चरण में कंप्यूटर व कॉमर्स में जितने रिक्कियां है उतने पात्र अभ्यर्थी ही नहीं है सिर्फ 2012 के एसटीईटी में उत्तीर्ण कुछ ही लोग हैं छठे चरण में उर्दू और एकांत विषय की जो रिक्तियां भी है उनमें बैकलॉग है।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में जितने भी पद खाली रह जाएंगे, उतने पद सातवें चरण में समाहित किए जाने हैं फिलहाल सातवें चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब चल रही छठे चरण की प्रक्रिया खत्म होगी।

