14 साल की बच्ची से ल’व जि’हाद!:घर से उठाकर ले गए, दिल्ली में 8 दिन तक रे’प किया; ऑटो में छोड़कर भागे

बेतिया में एक 14 साल की बच्ची के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। अफरोज अंसारी ने बच्ची का अपहरण किया। उसे बेहोश कर अपने दोस्तों की मदद से दिल्ली ले गया। उसके साथ 8 दिनों तक रेप किया। बजरंग दल के नेताओं ने दिल्ली में लड़के पर दबाव बनाया तो वो लड़की को एक ऑटो में बिठाकर छोड़कर भाग निकले।

बजरंग दल के नेताओं ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। लड़की के पिता ने भी अपनी शिकायत में लव जिहाद का जिक्र किया है।

लड़की के पिता ने 7 मई को अपहरण का केस भी दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि अफरोज अंसारी ने उसकी बेटी को एक मोबाइल दिया था। जिससे वो उससे बात करता था। मोबाइल जब परिवार के हाथ लगा तो उन्होंने बेटी को समझाया था। जिसके बाद उसने बात करना बंद कर दी थी।

लड़की ने बताई आपबीती

लड़की ने बताया कि 3 मई को वो घर से नमक लेने निकली थी। रास्ते में अफरोज अंसारी, रामाकांत और सुनील मिले। उन्होंने मुझे कुछ सूंघाकर बेहोश किया और गाड़ी पर बिठाकर कहीं ले गए। इसके बाद एक बंद कमरे में कई दिनों तक रखा। अफरोज अंसारी मेरे साथ रोज गंदा काम करता था। बाद में दबाव बढ़ने पर ऑटो में बिठाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास भेज दिया। वहां से भाई के साथ आज शाम में बेतिया पहुंची है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि लड़की के अपहरण की एफआईआर दर्ज है। लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर में बलात्कार की धारा जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading