पटना में शादी के पहले दूल्हे ने जो कारनामा किया है, उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। छह माह तक लीव इन में रहने के बाद शादी करने पहुंचा दूल्हा फरार हो गया। पूरा मामला पुनपुन थाने के बेला बराह गांव से दिलीप पासवान की पुत्री अमृता कुमारी की शादी दुल्हिन बाजार थाने के एनखा गांव निवासी धुरखेली पासवान के पुत्र रंजन कुमार के साथ होनी थी।

इसके लिए वर-वधु के परिवार बुधवार को उलार सूर्य मंदिर पहुंच गए थे। इसी बीच दूल्हा रंजन कुमार वहां से चुपके से निकल गया। देखते ही देखते लड़का पक्ष के सभी वहां से निकल गए। छह माह से लीव इन में रह रही प्रेमिका भी नहीं समझा पाई कि आखिर उसके प्रेमी ने ऐन वक्त पर ऐसा क्यों किया।

इस संबंध में बताया गया कि लड़का व लड़की दोनों एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग में लगभग छह माह पहले भाग गए थे। प्रशासन व सामाजिक दबाव के बाद शादी तय की गई थी। दोनों पिछले छह माह से साथ में रह भी थे। मामले मेंं लड़की व लड़के पक्ष के लोग समझौता कर शादी की बात कर रहे हैं। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही है।

– छह माह पहले लड़का व लड़की दोनों एक-दूसरे के साथ हुए थे फरार
– लड़की व लड़के पक्ष के लोग समझौता कर शादी कराने की कही बात
दूल्हे के भागने के बाद लड़की वाले पूरे रिश्तेदार के साथ लड़का पक्ष के घर पहुंच गया। दूल्हा के भागने का कारण पूछा, तो लड़का पक्ष के लोग गुस्सा गए और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चले। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। गंभीर अवस्था मे प्रभूलाल पासवान की पत्नी प्रभावति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

वहीं जख्मी धर्मशीला देवी, लालसा कुमारी, सविता देवी, बेबी देवी, संजू कुमारी, सुबोध पासवान, शकुंतला देवी, राजमती देवी, राधिका देवी का इलाज दुल्हिन बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं।
