कश्मीरी पंडित की ह’त्या:तहसील ऑफिस में घु’सकर आतंकियों ने क्लर्क को गो’ली मा’री, अस्पताल में मौ’त

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने चडूरा तहसीलदार ऑफिस के क्लर्क राहुल भट को ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहुल कश्मीरी पंडित थे। पुलिस ने बताया कि दो आतंकियों ने ऑफिस में घुसकर उन पर पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। राहुल को गोली मारने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश जारी है।​​​​​​​

200 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसने को तैयार
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 6 मई को कहा था कि घाटी में आतंकी घुसपैठ में भारी कमी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, वर्तमान में करीब 200 आतंकवादी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसने के लिए तैयार बैठे हैं।

कम हो रही आतंकी घटनाएं
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि,जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की संख्या घट रही है क्योंकि उन्हें स्थानीय समर्थन नहीं मिल रहा है और इसके अभाव में इस साल अब तक 21 विदेशी आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को आश्रय दे रहा है। सीमा के उस पार 6 बड़े और 29 छोटे आतंकी कैंप अब भी बने हुए हैं। कश्मीर में 40 से 50 विदेशी आतंकी सक्रिय थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading