प्रापर्टी टैक्स के दायरे में विस्तारित व छूटे मकानों को लाएगा नगर निगम

मुजफ्फरपुर । नगर निगम शहरी क्षेत्र स्थित सभी 60 हजार मकानों की मापी करेगा और मकानों के विस्तारित भागों के साथ-साथ छूटे मकानों को प्रापर्टी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। मापी का काम चरणबद्ध तरीके से होगा। पहले चरण में वार्ड एक से छह तक को शामिल किया गया।

इसके लिए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने वार्डवार टीम का गठन किया है । दो साल पहले निगम क्षेत्र के मकानों का सेल्फ असेसमेंट हुआ था । तब लोगों ने शपथ पत्र के साथ स्वयं अपने मकानों की मापी कर निगम को मुहैया कराया था ।

निगम के इस अभियान से मापी में गड़बड़ी करने वालों के साथ-साथ वैसे मकान मालिक भी पकड़े जाएंगे जो व्यावसायिक मकान को गैर व्यावसायिक दिखाकर कम टैक्स भर रहे थे।

निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इससे प्रापर्टी टैक्स की वसूली बढ़ेगी। नगर आयुक्त की मानें तो शहर में कई ऐसे मकान हैं जिनका एक या दो साल में विस्तार हुआ है, लेकिन वे विस्तारित भाग का टैक्स नहीं दे रहे हैं। कई ऐसे मकान भी हैं जो निर्माण के बाद टैक्स के दायरे से बाहर हैं।

वार्ड एक- अजय मिश्रा, अरुण कुमार चौधरी, वार्ड दो- अली मुर्तुजा, अलख निरंजन, वार्ड तीन- मो. फैज हुसैन, अमरेश कुमार, वार्ड चार- रंगलाल मिश्रा, उदय शंकर यादव, वार्ड पांच- सुरेंद्र शर्मा, मोहन कुमार तथा वार्ड छह- संतोष कुमार, सुजीत कुमार।

वही वार्ड एक से तीन के लिए अखिलेश कुमार सिन्हा एवं वार्ड चार से छह के लिए मो. नूर आलम को पर्यवेक्षक बनाया गया है । टीम को एक पखवारे में मापी पूरा करने को कहा गया है। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने एवं शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई को चेतावनी दी है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading