आ’त्महत्या:प्रेमिका की बेटी से शादी का बना रहा था दबाव, वि’रोध करने पर किया ज’ख्मी, फिर युवक ने पेड़ से ल’टक कर दी जा’न

गोपालगंज : प्रेमिका की बेटी से शादी करने का विरोध करने पर अधेड़ ने धारदार हथियार से मारकर मां बेटी को जख्मी कर दिया।इसके बाद पकड़े जाने के डर से पेड़ स्व लटक कर जान दे दी।गुरुवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी तिलेश्वर पासी ताड़ से नीरा उतार कर बेचने का काम करता था।कुछ वर्ष पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। गांव की महिला से चल रहा था प्रेम : तिलेश्वर पासी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक औरत से चल रहा था।जिससे उसका अवैध संबंध भी था। वह उसकी बेटी से शादी करने का दवाब बना रहा था।

जिसका उसकी प्रेमिका इनकार कर रही थी।इसी खुन्नस में तिलेश्वर ने चार दिन पहले महिला और उसकी बेटी को धारदार हथियार से काट दिया था।दोनों को गंभीर हालत में गोरखपुर भेजा गया था।जहां दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस मामले में कटेया थाने में कोई प्राथमिकी तो दर्ज नहीं की गई थी।लेकिन तिलेश्वर को यह भय सता रहा था कि पुलिस उसे जरूर गिरफ्तार करेगी।

कहा जा रहा है कि इसी भय से उसने गुरुवार की सुबह भोरे थाना के बनकटा मल गांव के पास एक ताड़ के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। जहां से भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र बृजेश कुमार ने बताया कि पापा का संबंध गांव के ही एक औरत के साथ था। जिसकी बेटी से वो शादी करना चाह रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading