नक्सल हमले में खुलासाः नोटबंदी में भाजपा MLC को बदलने के लिए दिए थे 5 करोड़

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले के देव थाना स्थित सुदी बीघा में नक्सली हमले के बाद कुछ पर्चे मिले हैं. इस पर्चे में नक्सलियों ने बीजेपी एमएलसी राजन सिंह पर नोटबन्दी के वक्त 5 करोड़ हड़पने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरी तरफ एमएलसी ने इन आरोपों से इनकार किया है. गौरतलब है कि देव थाना क्षेत्र के सुद्दी बिगहा गांव में शनिवार की रात हुए नक्सली हमले के बाद नक्सलियों द्वारा फेंका हुआ पर्चा, लाल वायर और अन्य सामान भी बरामद हुआ है. पर्चा में हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी दी गई है. पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर नक्सली एक पर्चा छोड़कर गए थे, जिसमें लिखा था कि नोटबंदी के दौरान बिहार विधान परिषद में भाजपा के सदस्य राजन कुमार सिंह को पांच करोड़ रुपए बदलने के लिए दिए थे. सिंह ने वह रुपए अभी तक नहीं लौटाए. इसके अलावा पर्चे में लिखा था कि लेवी के रूप में अलग से 2 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी, जो सिंह के पास ही थे, वो पैसे भी नहीं लौटाए.

नक्सलियों के पर्चे में कहा गया है, कि नोटबंदी के दौरान एमएलसी ने भाकपा (माओवादी) से पांच करोड़ रुपए बदलने के लिए लिये थे, जो अबतक नहीं लौटाए. इसके अलावा लेवी के रूप में दो करोड़ रुपए एमएलसी ने नहीं दिए हैं. इसके अलावा कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं. वहीं, एमएलसी राजन कुमार सिंह ने नक्सलियों के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कहा है कि नक्सली मेरे नाम का दुष्प्रचार कर रहे हैं. किसी भी तरह की कोई लेनदेन नहीं हुई है.

बता दें, शनिवार देर रात बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इस हमले के दौरान नक्सलियों ने BJP के विधान पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब छह गाड़िओं को आग के हवाले कर दिया थी. इस घटना में एक सामुदायिक भवन को भी विस्फोट से उड़ा दिया गया था. इतना ही नहीं, नक्लियों ने करीब 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग भी की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.