सारण। द’हेज प्र’ताड़ना के मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस के पहुंचने के बाद पति-पत्नी के रास्ते अलग हो गए। मामला त’लाक के रास्ते पर चला गया। विवाहिता अपने पति से तलाक और द’हेज में दिए सामान व पैसे की मांग कर रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद सामान लौटा दिए गए। पैसे लौटाने के लिए समय मु’कर्रर कर दिया गया।
मालूम हो कि मशरक थाना क्षेत्र के हरपुर जान गांव निवासी कामेश्वर सहनी की पुत्री अंजली कुमारी की शादी वर्ष 2019 में पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी फौदार सहनी के पुत्र रामप्रसाद सहनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले द’हेज के लिए अंजली को प्र’ताड़ित करने लगे। ससुराल वालों की प्र’ताड़ना से तं’ग आकर अंजली हरियाणा अपने पिता के पास चली गई।
हिसार जिले के एचएमटी थाने में द’हेज प्र’ताड़ना की प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी। उसमें पति, सास, ससुर, ननद, देवर सहित सात लोगों को आरोपित किया। इसी मामले की जांच को लेकर गुरुवार को एचएमटी थाने के सहायक अवर निरीक्षक सूरज मल के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची।
पुलिस टीम के साथ अंजली व उसके पिता भी थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने आ’रोपितों के घर पर छा’पेमारी की। कुछ लोगों को हि’रासत में ले लिया गया। उसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौते का दौर शुरू हो गया

अंजली सिर्फ त’लाक व द’हेज में दिए पैसे व सामान की मांग कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि अंजली के लिए यह रिश्ता बोझ बन गया हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नही बन पाई।
अंत में त’लाक के निर्णय को स्वीकार करते हुए समान व पैसे लौटाने की बात बनी। शुक्रवार की सुबह ससुराल वालों की ओर से सामान लौटा दिया गया एवं द’हेज में मिले पैसे को भी जल्द लौटा देने का भरोसा दिया गया। इसके बाद पति-पत्नी अलग रास्ते पर चल पड़े।
