ब’दमाश ने कपड़ा व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, जानें पूरी खबर…

मोतिहारी। जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी से जे’ल में बंद ब’दमाश ने 25 लाख की रं’गदारी की मांग की है। साथ ही रं’गदारी नहीं देने पर अं’जाम भुगतने की ध’मकी भी दी है।

इस मामले में व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है। उसने कहा है कि 8 मई को उनके पिता का नि’धन हो गया। श’व को लेकर जब वे अपने गांव आए तो जे’ल में बंद ब’दमाश कृष्णा कुमार ने फोन कर रं’गदारी की मांग की। दो बार कॉल कर रं’गदारी की मांग की गई।

पहली बार फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कृष्णा बताया व दूसरी बार कॉल करनेवाले व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया है। कहा गया कि अगर पैसा नहीं दिया तो पिता की चि’ता ज’लने के पहले तुम्हारी भी ह’त्या भी कर दी जाएगी।

कारा में बंद दोनों ब’दमाश रक्सौल शहर के मौजू वार्ड नम्बर 12 व 14 का निवासी है। जे’ल जाने के पूर्व दोनों ब’दमाशों ने श’स्त्र लेकर फोटो खींचवाया था और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर फोटो वायरल किया था।

पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। इसके बाद फिर मैसेज भेजकर ध’मकी दी गई है। आवेदन मिलने के बाद आदापुर थाना में प्रा’थमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। एसपी डा. कुमार आशीष ने बताया है कि दोनों ब’दमाशों को रि’मांड पर लेकर पू’छताछ की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading