मुजफ्फरपुर : लोहार समाज ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में किया प्र’दर्शन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर लोहार समाज के सदस्यों ने लोहार कल्याण समिति के नेतृत्व में अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना देकर प्र’दर्शन किया।

इस दौरान लोहार समाज के सदस्यों ने बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना संख्या 689 को रद्द करने की मांग की। संतोष कुमार शर्मा ने लोहार समाज को दोबारा एसटी में शामिल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पहले लोहार समाज एसटी में शामिल था, लेकिन अभी नोटिफिकेशन गलत करके लोहार समाज को ईबीसी में डाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम कमार नहीं है हम लोहार है। लोहार ही लोहरा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading