मुजफ्फरपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ जिलों में स्थित शाखाओं ने लोक अदालत में 808 खातों में समझौता किया गया।
जिसमें कुल तीन करोड़ तीन लाख रुपए की वसूली की गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख बानीव्रत विश्वास एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार ने शाखाओं के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय से अमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, वसूली, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, ऋण निगरानी विभाग एवं इशांत, जोखिम अधिकारी एवं सभी शाखा प्रमुख मौजूद रहे।



