प्‍यार का इजहार करने पहुंचे आश‍िक के साथ खेल, लोगों ने शादी करा दुल्‍हन भी साथ भेजा

दरभंगा। ब‍िहार के दरभंगा में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। गर्लफेंड से बात कर म‍िलने पहुंचा प्रेमी के साथ गांव वालों ने कर द‍िया बड़ा खेल। दोनों को प्‍यार का इजहार करते देख ग्रामीणों ने ल‍िया कुछ ऐसा फैसला क‍ि जान कर सब हैरान रह गए।

पहले प्रेमी युगल से बातकर शादी कराने का फैसला हुआ। लड़की खुशी-खुशी राजी हो गई जबक‍ि प्रेमी टालमटोल करने लगा। फ‍िर गांव वालों ने फोन कर दोनों के स्‍वजनों को बुलाया। फ‍िर शादी करा दी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है।

बहेड़ी थानाक्षेत्र बहेड़ी बाजार स्थित मनोकामना मंदिर में ग्रामीणों ने एक युगल जोड़ी को पकड़ कर शादी करा दी। बताया जाता है कि युगल जोड़ी को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने शादी करने की बात कही।

लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे वहां मौजूद स्थानीय आक्रोशित हो गए। इसके बाद भीड़ ने दोनों का जबरन शादी करवाने का फैसला किया। इसके बाद इस जोड़े को पकड़कर मंदिर ले गए और वहां जैसे तैसे शादी करा दी गई।

हालांकि, इस शादी के गवाह दोनों के पिता भी बने। दोनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बता दें कि युवक और युवती दोनों दो गांव के रहने वाले हैं। लड़की का कहना है क‍ि काफी द‍िनों से दोनों के बीच अफेयर था। फोन पर आए द‍िन बातचीत होती थी। बोली शादी से मैं खुश हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.