सीतामढ़ी। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पच्चीस वर्षीय एक युवक की रॉड से मा’रकर कर ह’त्या का मामला प्रकाश में आया है। कौड़िया लालपुर पंचायत के कोदरिया ग्राम निवासी पुकार राय के पुत्र मनीष राय उर्फ बेलवा की ह’त्या कर दी गई है।
घ’टना शनिवार की शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद श’व के साथ लौटे आ’क्रोशित स्वजनों ने रविवार को लालपुर चौक पर बैरियर लगाकर सड़क जाम कर दिया।
स्वजन व ग्रामीण पुलिस से का’र्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष राय उर्फ बेलवा शनिवार की शाम साइकिल से कहीं जा रहा था। साइकिल की चेन उतर जाने के कारण वह सड़क पर साइकिल रोककर चेन चढ़ा रहा था।
इसी दौरान कौड़िया गांव निवासी उमाशंकर यादव उर्फ मुंशी जी का पुत्र अनिल कुमार यादव अपने जेसीबी के साथ पूरे दल-बल के साथ घ’टनास्थल से गुजरने का प्रयास कर रहा था।
मनीष को साइकिल का चेन चढ़ाने में देरी होने पर गुस्साए अनिल कुमार यादव ने जेसीबी से रॉड निकाल कर के मनीष राय उर्फ बेलवा के ऊपर वा’र कर दिया।
जिससे घ’टनास्थल पर ही उसकी मौ’त हो गई। मनीष की ह’त्या होने से कोदरिया गांव में शो’क की लहर दौड़ गई है। मृ’तक मनीष राय उर्फ बेलवा इकलौता पुत्र था।
