रामदयालु व कपरपुरा शंट‍िंग लाइन में होगा ट्रेनों का ठहराव

मुजफ्फरपुर  स्थानीय रेलवे जंक्शन पर लाइन खाली नहीं होने के कारण रामदयालु और कपरपुरा में दो शंट‍िंग लाइन तैयार की जा रही है। यहां पहुंचने वाली वाली ट्रेनों को उन  शंट‍िंग  लाइन में खड़ा किया जाएगा, ताकि स्टेशन की लाइन खाली हो सके। सोनपुर रेलमंडल के वरीय परिचालन प्रबंधक ने बन रही दोनों लाइनों का जायजा लिया। उन्होंने नई शंट‍िंग लाइन की इंटरलाक‍िंग के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

सबसे पहले वे पैनल पर गए और स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार ङ्क्षसह से बात की। इसके बाद पिछले दिनों तीन घंटे के हुए सिग्नल फेल्योर मामले की भी जांच की।

साथ ही लीची लदान को लेकर प्लेटफार्म की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि लीची लदान के साथ अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी कोई असर नहीं पडऩा चाहिए।

नए स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार स‍िंह को निवर्तमान स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और जल्द चार्ज नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।बता दें कि सुधीर कुमार इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दो महीना पहले मुजफ्फरपुर स्टेशन का स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार ङ्क्षसह को बनाया गया, लेकिन तब से उनको चार्ज नहीं दिया जा रहा। इसकी शिकायत सीनियर डीओएम को मिली तो उन्होंने जल्द चार्ज देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading