बिहार में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, केवल आठ जिलों को मिलेगी बारिश के कारण राहत

बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग मिजाज बना हुआ है। उत्तर बिहार में पुरवा के कारण के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ प्रि मानसून बारिश व हवा का तेज प्रवाह बना हुआ है। वहीं दक्षिण बिहार में पछुआ के कारण मौसम शुष्क और तापमान चढ़ा हुआ है। उमस बढऩे से रविवार को भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी भाग के आठ जिलों के  पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार में बिजली चमकने, मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

  • आठ जिलों में बारिश के आसार, दक्षिण में चढ़ा पारा
  • 48.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर औरंगाबाद
  • 1 डिग्री सामान्य से ज्यादा 38.6 डिग्री पटना का तापमान
  • 43.8 मिमी बारिश दर्ज की गई किशनगंज के ठाकुरगंज में
  • 48 घंटे बाद प्रदेश के तापमान में क्रमिक गिरावट के आसार

प्रदेश के दक्षिणी भाग में पारे में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो उत्तर पश्चिम ट्रफ-लाइन बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक उत्तर छत्तीसगढ़, तेलंगाना से होते हुए गुजर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। येलो अलर्ट जारी किया गया। इन स्थानों पर हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के तापमान में 48 घंटों के बाद क्रमिक गिरावट के आसार हैं।

इन जगहों पर हुई बारिश  

  • ठाकुरगंज (किशनगंज)       43.8
  • सिकटी  (अररिया)          36.4
  • तैयबपुर (किशनगंज)         26.4
  • गलगलिया (किशनगंज)      22.4
  • बहादुरगंज (किशनगंज)      15.4
  • अररिया –                 12.0
  • चरघरिया (किशनगंज)       9.4
  • (बारिश मिमी में)

40 डिग्री के पार कई शहरों का तापमान  

प्रदेश का तापमान रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। 48.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कई शहरों के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। सिवान, समस्तीपुर, नालंदा, भागलपुर, सबौर को छोड़ शेष भागों के तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading