प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका का हा’ईवोल्टेज ड्रा’मा, बोली- शादी कराओ नहीं तो….

पटना। पटना में प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव में सोमवार की रात प्रेमी और प्रेमिका के बीच चल रहे प्यार ,तकरार और शादी से इंकार का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से शादी के नाम पर झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बना रहे युवक ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। फिर क्या प्रेमिका सोमवार की रात अचानक अपने प्रेमी के घर नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव पहुंची। जब गांव वाले को इसकी खबर लगी तो भीड़ जुट गई।

गोनवां निवासी प्रेमी निर्मल कुमार ऊर्फ गनौरी के पिता ने जब लड़की से पूछा की क्या बात है तो लड़की ने कहा की मुझे आपके बेटे से शादी करनी और बिना शादी किये वह यहां से नहीं जाएगी। यह सुनकर लड़के के पिता चौंक गये। फिर क्या उन्हें पूरा मामला समझाया गया।

जिसके बाद ग्रामीणों की उपस्थिति मे गोनवां शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। शादी बाद लड़की काफी खुश दिखी। बताया जाता है की नौबतपुर के गोनवां निवासी निर्मल कुमार उर्फ गनौरी की रिश्ते मे बेलदारी चक की रहने वाली साली बबीता कुमारी से करीब एक वर्ष पूर्व आखें चार हो गयी थी। इस दौरान दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे।

उसी दौरान दोनों के कई बार शारीरिक संबंध भी बने। लड़की जब भी शादी की बात करती। लड़का मुकर जाता था। लेकिन लड़की सोमवार को अचानक प्रेमी के घर आ ध’मकी और फिर शादी करने का द’बाव बनाने लगी।

 

यहां भी प्रेमी ने उससे पीछा छुड़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी और ग्रामीणों ने भी उसका साथ दिया।। प्रेमिका और गांव वालों के दबाव के बाद दोनों की शादी की बात तय हुई और गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई। थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने बताया की प्रेमी जोड़े की शादी कराये जाने की खबर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.