स्कूल में महिला शिक्षकों को हड़का रहा था फर्जी दारोगा, इस एक गलती ने खोल दी पूरी पोल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गि’रफ्तार किया है। ये फर्जी दारोगा एक सरकार स्कूल में निरीक्षण करने के नाम पर महिला और पुरुष शिक्षकों को हड़का रहा था, लेकिन उसकी एक गलती ने पुरी पोल खोल कर रखी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शख्स का नाम नीरज कुमार बताया गया है। ये स्कूल में डीएम ऑफिस की तरफ भेजे जाने की बात कह रहा था।

खबर के मुताबिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघा बेगूसराय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब अचानक नीरज फर्जी दरोगा बन कर स्कूल में जांच करने पहुंच गया। जांच के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, फर्जी दारोगा बन नीरज ने विद्यलाय के अलग-अलग क्लास में जाकर पूछताछ की।

बच्चों और शिक्षकों के अटेंडेंस रजिस्टर को भी चेक किया। पूछने पर नीरज ने बताया कि वो दारोगा है और जमुई में पोस्टेड है। बेगूसराय ट्रेनिंग पर आया है और उसे डीएम ऑफिस की तरफ से जांच करने किए भेजा गया है।

नीरज फर्जी दारोगा बनकर स्कूल से जुड़ी सारी जानकारी ले रहा था। स्कूल के निरीक्षण के बाद जब शिक्षकों ने  जांचकर्ता से रजिस्टर पर साइन करने को कहा तो मुकरने लगा। नीरज ने कहा कि यदि मैं साइन करूंगा तो जिला पदाधिकारी के पास रिपोर्ट भेजनी होगी। इसलिए स्कूल की व्यवस्था में जो भी थोड़ी कमी है आप लोग उसे सही कर लें।

मैं कल फिर आऊंगा तो साइन कर दूंगा। नीरज की इस बात पर स्कूल के शिक्षकों को शक हो गया और उन्होंने कहा, जब निरीक्षण किया गया है तो साइन कीजिए। इस पर फर्जी दारोगा बन स्कूल में घुसे नीरज खुद को सीए बताने लगा। शिक्षकों ने नीरज को पकड़ने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद नीरज को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.