– स्थानीय लोगों को दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर, लेन नंबर-2, वार्ड-31 में गंदगी के ढेर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थिति यह है कि इस समस्या से स्थानीय लोग काफी तंग आ चुके है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
नतीजा कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का झुंड गंदगी फैलाने के साथ ही राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे है। जबकि कूड़ा-कर्कट का नियमित उठान नहीं होने और कई-कई दिनों तक गंदगी के ढेर लगे रहने के कारण दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां पर नियमित रूप से कूड़ा का उठान होना चाहिए ताकि दुर्गंध न फैलने पाए। वहीं आवारा पशु गंदगी को इधर-उधर न फैला सके।
बदलते मौसम में गंदगी के कारण लोगों को मच्छरजनित बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है। क्योंकि गंदगी के ढेर लगे रहने के अलावा नालियों में फैली गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी भी पनप रहा है। नियमित रूप से साफ-सफाई से ही व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

