पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से सीबीआइ के घेरे में है। सीबीआइ की टीम ने पटना में राबड़ी आवास, दिल्ली में मीसा भारती के घर समेत कई ठिकानों पर छा’पा मा’रा है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआइ की टीम ने रेड किया है।
मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन की लेने-देन से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छा’पे पड़ चुके है।
सीबीआइ की टीम झारखंड नंबर की गाड़ी से राबड़ी आवास पहुंची थी। सीबीआइ की टीम जिस गाड़ी से आई थी उसके ड्राइवर ने रेड से जुड़ी जानकारी दी है। शुक्रवार की सुबह-सुबह सीबीआइ की टीम राबड़ी आवास पहुंची।
सीबीआइ की टीम जिस गाड़ी से आई थी उसके ड्राइवर होने का दावा करने वाले शख्स ने कहा है कि टीम सुबह पांच बजे पटना सीबीआइ कार्यालय से निकली थी। उसने बताया कि मुझे कुछ नहीं बताया गया था कि कहां चलना है। सीबीआइ की टीम जैसे ही राबड़ी आवास पहुंची, उसके बाद अचानक गाड़ी रोकने के लिए कहा गया।
इस शख्स ने अपना नाम अरविंद कुमार चौबे बताया। उसने बताया कि मेरी गाड़ी में तीन अफसर बैठे थे। मेरे साथ में तीन गाड़ी और आई थी। राबड़ी आवास पर छा’पेमारी की खबर लगते ही राजद विधायक के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद समर्थकों ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के पक्ष में नारे लगाए। इसके साथ ही यह आ’रोप लगाया कि लालू यादव को जानबूझकर फं’साया जा रहा है। इसके साथ ही राजद नेताओं ने आ’रोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव को परेशान करने की सा’जिश रची जा रही है।
