बंद पड़ी फैक्ट्रियों को चालू करने की शुरू हुई पहल, हजारों को मिलेगा रोजगार, पढ़े पूरी खबर….

मुजफ्फरपुर। शहर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बंद फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने के लिए बियाडा की ओर से पहल की गई है। ये बेकरी, नूडल्स, नमकीन, प्लास्टिक ब्रश व अन्य छोटे उत्पाद से जुड़ी इकाइयां है। एनओसी नवीकरण, लोन विवाद आदि कारणों से ये बीते चार-पांच वर्षो से ये बंद पड़ी है।

बताया जाता है कि बेला में वर्तमान में करीब 250 फैक्ट्रियां संचालित हो रही है। वहीं बंद फैक्ट्रियों के चालू होने रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। फैक्ट्रियों के खुलने से यह आंकड़ा सात हजार तक पहुंच सकता है।

 

उत्तर बिहार उद्यमी संघ के मंत्री विक्रम कुमार विक्की ने बताया कि बियाडा की ओर से नियम में रियायत दिए जाने से बंद फैक्ट्रियां फिर से चालू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या से निजात के बाद उद्योग का नेटवर्क और मजबूत होगा।

 

जानकारी के मुताबिक 26 में से सात फैक्ट्रियों का मामला हाईकोर्ट में लंबित था। बियाडा की ओर से जमीन का आवंटन रद्द किए जाने पर सात उद्यमियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट की ओर से मामला निपटाए जाने के बाद सात फैक्ट्रियों में फिर से उत्पाद शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

पांच फैक्ट्रियां उद्योग विभाग से मिली आर्थिक मदद के तहत खुली थीं, लेकिन प्रावधानों के उल्लंघन के कारण इनको बंद कर दिया गया था। शेष फैक्ट्रियों से जुड़े मामले बियाडा के कार्यालय में लंबित थे। बंद फैक्ट्रियों को फिर से चालू करने के लिए बियाडा की ओर से प्रावधान में रियायत दी गई है । बियाडा के कार्यकारी निदेशक रवि रंजन प्रसाद ने बताया कि बेला औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बंद 26 फैक्ट्रियां फिर से चालू होंगी। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। नए निवेशक भी आएंगे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.