जिले के 39 स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों को डीआरसीसी में मिलेगा प्रमाणपत्र

मुजफ्फरपुर। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर उत्तीर्ण करने वाले जिले के 39 स्कूल के विद्यार्थियों को सिकंदरपुर स्थित निबंधन एवं परामर्श केंद्र में औपबंधिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र और माइग्रेशन दिया जाएगा। इन सत्र में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम और मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से यह पहल की गई है।

इसका उद्देश्य यह बताया गया है कि जब विद्यार्थी प्रमाणपत्र लेने डीआरसीसी आएंगे तो इस दौरान उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को 25 मई से 16 जून के बीच प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाणपत्र, 10वीं-12वीं का अंकपत्र, दो रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी उपलब्ध कराना होगा। शहरी क्षेत्र के कालेज-स्कूल के प्राचार्यों व प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि विद्यार्थियों के बीच यह जानकारी दें।

एमपीएस साइंस कालेज, एसएनएस सहाय कालेज, वाणिज्य इंटर कालेज, चैपमैन गल्र्स प्लस टू स्कूल, एलएनटी कालेज, डा.आरएमएलएस कालेज, केआर बोस स्मारक कालेज, एसपीवी इंटर कालेज, आरबीबीएम कालेज, एलएस कालेज, एमडीडीएम कालेज, रामेश्वर कालेज, आरडीएस कालेज, एमएसकेबी कालेज, डा.जे मिश्रा कालेज, नीतीश्वर कालेज, आरएनएस इंटर कालेज

आरएलएसवाई कालेज, पवनधारी सिंह महिला इंटर कालेज, बीबी कालेजिएट, मारवाड़ी इंटर प्लस टू स्कूल, एमबीबीएल इंटर कालेज, एलपी शाही कालेज, मुखर्जी सेमिनरी प्लस टू स्कूल, पीटीबी हाई स्कूल, हाई स्कूल द्वारिकानगर, जिला स्कूल, डीएन हाई स्कूल, एमएसकेबी प्लस टू स्कूल, तिरहुत एकेडमी

नथुनी भगत सीनियर सेकेंड्री स्कूल, राजकीयकृत श्री राधाकृष्ण केडिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओबीसी गल्र्स छात्रावास प्लस टू हाई स्कूल, आवेदा हाई स्कूल, जेपी प्लस टू हाई स्कूल भगवानपुर, आरकेएम प्लस टू हाई स्कूल जमालाबाद, राधा देवी गल्र्स हाई स्कूल, नवराष्ट्र प्लस टू स्कूल पताही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.