जहानाबाद। बिहार में इन दिनों एक प्रेम कहानी की खूब चर्चा हो रही है। रॉन्ग नंबर से दो बच्चों की मां और एक 19 साल के लड़के के बीच मोहब्बत की शुरुआत हुई। बात धीरे-धीरे इतनी आगे बढ़ गई की महिला ने अपने से 11 साल छोटे लड़के के साथ रहने का फैसला कर लिया।
प्लान बनाकर दोनों जहानबाद से फरार हो गए। महिला के पति ने इसको लेकर थाने में शिकायत की थी। जहानाबाद से भागने के बाद दोनों गोवा और मुंबई में रहे लेकिन पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद जहानाबाद वापस आए।
पुलिस के सामने महिला ने कहा कि वो ससुराल नहीं जाना चाहती है और अपने प्रेमी से मंदिर में शादी भी कर चुकी है। वो अब सुजीत के साथ ही रहना चाहती है।
बताया जाता है शहर के ऊटा मोहल्ला निवासी रंजीत सिंह की शादी प्रिया कुमारी से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों शादी के बाद खुशी-खुशी जीवन बीत रहा थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन एक बार रांग नंबर के जरिए महिला का संपर्क दो वर्ष पूर्व शहर के अरवल मोड के समीप किराए के मकान में रहने वाला सुजीत कुमार से हो गया।
उसके बाद बातें होने लगीं और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। हालांकि दोनों के उम्र में काफी फासला था, प्रीति की उम्र जहां 30 साल वहीं सुजीत मात्र 19 साल का युवक है। उम्र के इस फासले के बावजूद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा।
