मुजफ्फरपुर। डीएम प्रणव कुमार की चेतावनी का असर दिखने लगा है। स्मार्ट सिटी के लिए कार्य कर रहे एजेंसी की ओर से नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाई गई है। शहर के कई स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बता दें कि डीएम ने शुक्रवार को निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कर डेडलाइन तय कर दी। इस अवधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
वहीं एजेंसी का नाम काली सूची में डालने की चेतावनी दी थी। नाला निर्माण कर रही एजेंसियों के लिए तय समयसीमा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। डीएम ने कंपनीबाग रोड के लिए 25 मई की डेडलाइन निर्धारित की है।
यहां अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम शुरू कराया गया। यहां महज चार दिन ही शेष बचा है। मोतीझील रोड में नाला का निर्माण कार्य कई दिनों से बंद पड़ा था। यहां नाला निर्माण के लिए डेडलाइन 27 मई की डेडलाइन तय की गई है।
अब छह दिन का समय एजेंसी के पास है। शनिवार को यहां भी काम तेज से हुआ। रास्ता को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। यहां भी अतिरिक्त मजदूर लगाए गए हैं।
