बिहारः सासाराम में युवक को दी खौ’फनाक मौ’त, बेरहमों ने गु’प्तांग काट दिया

बिहार के सासाराम में गप्तांग काटकर  एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सोनगवां के युवक पिन्टु कुमार की रोहतास थाना क्षेत्र में गुप्तांग काट हत्या कर दी गई है। युवक का शव सोमवार को रोहतास थाना क्षेत्र के महुराव गांव के पास डेहरी-रोहतास पथ के किनारे से बरामद किया गया है।

मृतक पिन्टु दरिगांव थाना क्षेत्र के सोनगांवा निवासी स्व. जगनरायण सिंह का इकलौता पुत्र था। वह रसुलपुर में करन कुमार के घर में रहता था और उनका ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंची उसकी इकलौती बहन इंदु देवी ने शव का पहचान किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इंदु ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पिन्टू भाई इकलौता था, जो पिता की मौत के बाद ट्रैक्टर चला घर का खर्च चलाता था। वह रसुलपुर निवासी करन कुमार का ट्रैक्टर चलाता था। उन्ही के घर रहता था।

रविवार रात नौ बजे के करीब उसने ट्रैक्टर मालिक के घर ट्रैक्टर खड़ा कर बाजार से आने की बात कह निकला था। लेकिन सुबह शव बरामद किया गया। जिसका गुप्तांग काटा हुआ था। पुलिस ने मृतक के बहन का बयान लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

घटना के कारण को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिजन अभी तक खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पुलिस को भी परिजनों के बयान का इंतजार है। हत्या का तरीका देखकर कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध में मर्डर किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.