बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले में एक सिरफिरे युवक ने हथियार के दम पर शिक्षक अरुण सिंह के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया है।

सबको बंधक बनाने के बाद उसने जो मांग की उसे सुनकर सभी सन्न रह गए। सिरफिरे का कहना है कि अपनी बेटी को बुलाओ वरना सभी को मार डालूंगा। घटना जिले के बानुछापर की है।

घटना का पता चलने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिलहाल हथियार सहित सिरफिरे को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि परिजन अब भी काफी डरे हुए हैं।


