आरडीडी के निरीक्षण में खुली पीएचसी के कुव्‍यवस्‍था की पोल, स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित

बगहा । तिरहुत प्रमंडल स्वास्थ्य सेवा के आरडीडी (रिजनल डिप्टी डायरेक्टर) ने सोमवार को बगहा दो स्थित शहरी पीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें पीएचसी के बदइंतजामी की पोल खुल गई। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले।

स्थानीय लोगों चिकित्सा प्रभारी के हमेशा नदारद रहने की शिकायत की। बगहा दो प्रखंड परिसर स्थित शहरी पीएचसी में दोपहर करीब दो बजे आरडीडी ज्ञान शंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने पीएचसी के सभी कमरों का निरीक्षण किया

दफ्तर में एक-एक कर सभी अभिलेखों की जांच की। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में दो कर्मी अनुपस्थित पाए गए। लैब टेक्नीशियन मो. एहसानुल हक व एएनएम धर्मशीला कुमारी को अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

कहा कि अतिशीघ्र टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कराएं वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। टीकाकरण के काम किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्थानीय लोगों ने आरडीडी से शहरी पीएचसी में प्रभारी का नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत की।

जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभारी को बदल दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान सहायक रविंद्र कुमार ठाकुर, अजीत कुमार तिवारी, डॉ. अरसद कमाल, जितेश्वर कुमार, एएनएम रीमा कुमारी, संगीता कुमारी आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading