पटना : बिहार के कई जिलों में दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे दक्षिण-पूर्व बिहार को मंगलवार को राहत मिली।

मौसम के तेवर में अचानक से आए बदलाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे मौसम में ठंडकपन घुल गई और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, आंधी-बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था।

बिहार में दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। आसमान में काले-काले बादल छा गए और बिजलियां चमकने लगीं. साथ ही तेज हवा भी चलने लगी। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बिहार के लखीसराय, मुंगेर, जमुई आदि जिलों में कहीं मध्यम दर्जे की बारिश तो तो कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई।

बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडकपन घुल गई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस इलाके में पिछले कई दिनों से आमलोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।
