सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के नीचे जिन बाबा स्थान के पास एक महिला की ग’ला रेत कर ह’त्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह श’व देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। श’व की हालात देखकर ह’त्या किए जाने की आशंका है। आशंका यह भी है कि ह’त्या के पहले महिला के साथ दु’ष्कर्म किया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कुछ लोग सुबह टहल रहे थे, इसी दौरान लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के नीचे उत्तर की तरफ रेलवे पुल के पास स्थित जिन बाबा स्थान के चबूतरे से कुछ दूरी पर एक महिला का श’व दिखाई दिया। खबर फैलते ही काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
लेकिन काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला के शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। श’व के पास खून बहा हुआ था। इससे संभावना जताई जा रही है कि ह’त्या वहीं पर की गई है। महिला का ग’ला रे’ता हुआ था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने श’व का पंचनामा कर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके वस्त्र पुलिस ने पहचान के लिए सुरक्षित रखे हैं।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृ’तका की पहचान नहीं हो सकी है। जांच जारी है। पो’स्टमार्टम के बाद तथा मृ’तका की पहचान होने के बाद ही घ’टना के कारणों का पता चल सकेगा।
