बेगूसराय में पत्रकार ह’त्याकांड के बाद हं’गामा जारी:सुभाष के परिजनों ने किया बखरी-खगड़िया रोड जा’म, टायर ज’लाकर प्र’दर्शन

बेगूसराय में पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या से जिलेवासियों में गुस्सा का उबाल बढ़ता ही जा रहा है। जिले में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आज पत्रकार के गांव सांखो गांव में आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर बखरी-खगड़िया सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा शुरू कर दिया है। परिहारा सहायक थाना के सांखों गांव में लोगों में काफी आक्रोश है।

मृतक पत्रकार सुभाष कुमार के परिजन के साथ सैकड़ों स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जला कर जाम कर धरना पर बैठे हैं। लोगों में इस कदर आक्रोश है कि लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया है। फिलहाल आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बेगूसराय में पत्रकार हत्याकांड के बाद हंगामा जारी:सुभाष के परिजनों ने किया बखरी-खगड़िया रोड जाम

स्थानीय लोगों का आरोप है घटना के 4 दिन बीतने को है लेकिन पुलिस प्रशासन निक्कमी हो चुकी है। उसके द्वारा जो आश्वासन दिया गया था वह पूरा नहीं हुआ है। बदमाशों कि नामजद प्राथमिकी और पहचान होने के बावजूद अबतक पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। साथ ही कोई अन्य कार्यवाही की नहीं की जा रही है।

मृतक के परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। क्योंकि जिन बदमाशों को नामजद किया गया है वह इस क्षेत्र के पेशेवर हत्यारे हैं। आक्रोशित लोगों ने परिवार को सुरक्षा ,बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने के साथ-साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताते चलें कि 20 मई की रात गांव में भोज खाकर वापस आने के दौरान बदमाशों ने पत्रकार सुभाष कुमार की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी बेगूसराय पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने दावा किया था कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading