मुजफ्फरपुर : गरीब स्थान मंदिर में मंगलवार को पूजा करने गई बालूघाट की छात्रा की गले से सोने की चेन एक महिला ने उड़ा ली। छात्रा ने खोजबीन कर उसको मंदिर के पास से ही दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे नगर थाने के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है। हिरासत में ली गई महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोषी निवासी हिना के रूप में हुई है। वह बार-बार नाम-पता बदल कर बता रही है। पूछताछ व सत्यापन के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
source : Hindustan