
PATNA : बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 23 पदाधिकारियों का स्थानांतरण — पदस्थापन किया है. लाइव सिटीज की खबर पर मुहर लग गई है. गरिमा मलिक को पटना का एसएसपी बनाया गया है. मनु महाराज मुंगेर के डीआईजी बने हैं. अमित कुमार को एडीजे रेल बनाया गया है. कुंदन कृष्णन को पुलिस मुख्यालय में एडीजी (हेडक्वार्टर) बनाया गया है, जो डीजीपी के बाद सबसे महत्वपूर्ण पोस्टिंग हैं.

मुज़फ़्फ़रपुर के एसएसपी मनोज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार, बीएमपी 6 मुज़फ़्फ़रपुर और बीएमपी 15 के चार्ज में रहेंगे। वहीं दरभंगा जिला के नए एसएसपी के रूप में बाबू राम देंगे योगदान जो कटिहार बीएमपी के समादेष्टा के रूप में योगदान दे रहे थे। ट्रासंफर पोस्टिंग की अधिसूचना राज्य सरकार ने देर रात को जारी कर दी. अब देंखे पूरी सूची —


