मुजफ्फरपुर के सरैया व पारू के कई गांवों में पांच दिनों से बिजली ठप, उपभोक्ता परेशान

मुजफ्फरपुर। जिले में 19 मई को आंधी-बारिश के दौरान पश्चिमी इलाके में सौ से अधिक विद्युत पोल-तार ध्वस्त हो गए। इसके कारण सरैया और पारू के कई गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं है। पारू के धरफरी गांव निवासी अफरोज ने बताया कि बिजली नहीं रहने से इलाका अंधेरे में पड़ा हुआ है। गर्मी में उपभोक्ता हलकान हैं।

विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोल-तार लगाने का काम चल रहा है इसलिए देरी हुई है। एक-दो दिनों में पूरी तरह बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जहां पोल-तार लग गया है। उन इलाकों में बिजली चालू है।

मिस्काट पावर सब स्टेशन इलाके में बुधवार को 11 केवीए जिला स्कूल फीडर की बिजली आरसीडी वर्क को लेकर सुबह से दस बजे तक बंद रहेगी। बिंदा कोठी, चर्च रोड के एक ट्रांसफार्मर का इलाका प्रभावित रहेगा।

 

11 केवीए क्लब रोड फीडर में सुबह आठ से ग्यारह बजे तक आरसीडी वर्क को लेकर बंद रहेगी। शर्मा ट्रांसफार्मर से लेकर कृष्णा नगर तक के चार ट्रांसफार्मर का इलाका प्रभावित रहेगा।

11 केवीए रेवा रोड में पोल स्थानांतरण को लेकर सभी ट्रांसफार्मर की बिजली सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक बंद रहेगी। जूरन छपरा रोड नंबर एक, दो, तीन एवं चार, महेश बाबू चौक, बस स्टैंड, इमली चट्टी का इलाका प्रभावित रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.