इन इलाकों में आंधी-बारिश का खतरा, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना। बिहार में मौसम ने मंगलवार को करवट ली। लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। इस बीच पटना में आधी रात को इस गर्मी पर बादल गरजे और झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। फिलहाल पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। वहीं, झारखंड के उत्तरी भाग में एक चक्रवाती परिसचंरण का क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों मुख्य रूप से आंधी पानी के साथ बिजली चमकने व हल्की से मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान है जबकि राजधानी पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को पुरवा हवा के प्रभाव के कारण पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दो डिग्री की गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डेहरी का रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading