
NEW DELHI : यूपी के गोरखपुर से जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दिल्ली पुलिस राजू सिंह की गिरफ्तारी की घोषणा भी कर देगी. पूरी खबर सूत्रों के हवाले से निकल कर के सामने आ रही है. दरअसल राजू सिंह पर एक महिला पर गोली चलाने का आरोप है. दिल्ली पुलिस लगातार राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

यह पूरा मामला नए साल के जश्न के दौरान हुआ. जब जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह ने फायरिंग की. गोली एक महिला को जा लगी. फिलहाल सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर के सामने आ रही है उसके मुताबिक दिल्ली पुलिस ने राजू सिंह को यूपी के गोरखपुर से हिरासत में लिया है. नए साल के जश्न के दौरान दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के एक फार्म हाउस में चली गोली. फार्म हाउस जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह का है. गोली एक 42 साल के महिला के सिर में लगी. घायल महिला का इलाज वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है. माहिला के पति के शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपी विधायक पुलिस के गिरफ्त से फ़रार बताया जा रहा था.
फतेहपुरबेरी इलाके के रोज फार्म में जेडीयू के पूर्व विधायक के घर 31 दिसम्बर की रात को नए साल का जश्न चल रहा था. इसी दौरान पूर्व विधायक ने अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. पार्टी में राजू सिंह के दोस्त विकास गुप्ता भी अपनी पत्नी के साथ आए थे. फायरिंग के दौरान एक गोली विकास की पत्नी अर्चना के सिर में लग गई. गंभीर हालत में उन्हें वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

राजू सिंह को बिहार के साहेबगंज से जेडीयू से पूर्व विधायक हैं. घायल महिला के पति विकास गुप्ता राजू सिंह दोस्त हैं. इसलिए नव वर्ष मनाने के लिए राजू सिंह के फार्म हाउस गए थे. अर्चना पेशे से आर्किटेक्ट का काम करती हैं. पुलिस के मुताबिक, विकास ने पुलिस को बताया कि वह जेडीयू नेता राजू सिंह के फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे. जिस दौरान सभी लोग खा-पी रहे थे. न्यू ईयर के आगाज के ठीक पहले आरोपी राजू सिंह ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और गोली चलने के साथ ही अर्चना धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी.
