सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बनौल पंचायत स्थित धर्मपुर गांव वार्ड-18 में बुधवार की देर रात चोरों ने मो० सब्बीर शेख के घर में दो अलग- अलग कमरों से 1.50 लाख रुपये नगद के अलावा सोने – चांदी के आभूषण व कीमती शादी के जोड़े, साड़ी समेत पांच लाख रुपए की सामान की चोरी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव के वार्ड 18 में बुधवार की देर रात चोरों ने घर के पीछे से दीवाल के सहारे छत फांद कर आंगन में प्रवेश कर दो अलग अलग कमरों में रखे ब्रीफ केश, ट्रॉली, तीन एंड्राइड मोबाइल, ट्रंक व पेटी को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है।

गृह स्वामी के पुत्र मो. तौक़ीद जब नवाज़ पढ़ने के लिए नींद खुली तो वह कमरे से बाहर निकला। देखा की मेन गेट खुला है। जिसके बाद उसने अपने परिजन को जानकारी दी। गृह स्वामी ने बताया की अपने पुत्री की शादी के लिए सोने चांदी के आभूषण, कीमती शादी के जोड़े समेत अन्य लाखो के सामग्री चोरी कर ली गई।

बताया गया की आगामी 28 मई को शादी होनी थी। बतादे की पिछले चार दिनों के अंदर धर्मपुर गांव में चोरी की तीसरी घटना हुई है। जिससे आसपास के लोग में दहशत कायम है। इस संबंध में नानपुर थानाध्यक्ष रामविनय कुमार पासवान ने बताया कि छानबिन की जा रही हैं। जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

