जहां कभी खुला था चरवाहा विद्यालय वहां अब इंजीनियरिंग कालेज, क्या बदली तस्वीर? पढ़े पूरी खबर

हाजीपुर। जिले में जिस जमीन पर कभी चरवाहा विद्यालय खुला था, आज उस जमीन पर अब छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपने सपने को साकार करेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने चरवाहा विद्यालय की इस जगह पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का शुभारंभ कर जिले के विकास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित मंसूरपुर कृषि फार्म 7.5 एकड़ जमीन में इंजीनियरिंग कॉलेज का भव्य भवन इस इलाके में चार चांद लगा दिया है। इसी शैक्षणिक सत्र से नामांकन और बीटेक की पढ़ाई भी शुरू हो रही है।

सीएम ने बुधवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये इसका विधिवत उद्धाटन कर दिया है। मालूम हो कि कार्यकारी एजेंसी भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता की देखरेख में रियल्टी एडवांस स्ट्रक्चर इंटरप्राइजेज कंपनी ने वैशाली इंजीनियरिंग कालेज का भवन बनाया है।

हालांकि गत मार्च में ही भवन तैयार कर विभाग को सौंप देने का लक्ष्य था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह समय पर संभव नहीं हो सका। अब इसी शैक्षणिक सत्र से यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।

जानकारों ने बताया कि वर्ष 2018 में इसका भवन निर्माण शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री के लगातार मानिटरिंग से कोरोना काल में आए कई अवरोध के बावजूद तीन वर्ष में ही आलीशान कालेज भवन बनकर तैयार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading