रिश्ते श’र्मसार! चाट-फुल्की खिलाने ले गया ममेरा भाई, फिर दोस्तों संग मिल ना’बालिग बहन का किया गैं’गरेप

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की एक और नाबालिग बेटी दरिंदगी का शिकार हुई है। इस बार रिश्तों की मर्यादा को ममेरे भाई ने तार-तार कर दिया है। यही नहीं, रिश्ते में मामा का बेटा होने के बाद भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बहन का गैंगरेप किया और फरार हो गया।

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके ममेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग जसो थाना के गांव मोहन्ना में मामा के घर शादी में आई थी।

इस दौरान ममेरे भाई ने नाबालिग बहन को चाट-फुल्की खिलाई और भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए वीरान इलाके में ले गया। यहां पर महुआ के पेड़ के पीछे उसके साथी खड़े थे। इनके साथ मिलकर ममेरे भाई ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
गैंगरेप की आदिवासी पीडि़ता ने घर लौटने के साथ अपनी व्यथा परिजनों को बताई। इस बात की शिकायत उचेहरा थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी एवं अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि मोहन्ना निवासी मुख्य आरोपी राकेश कोल, जीतेंद्र कोल, अंकित कोल, बुचीं कोल और राकेश कोल को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading