भागलपुर में द’र्दनाक हा’दसा, गंगा में नहाने के दौरान MBBS छात्र समेत 3 डूबे, तीनों का श’व ब’रामद

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के बटेश्वर स्थान में गंगा में स्नान करने के दौरान एमबीबीएस छात्र सहित तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना के बाद घाट किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार पीरपैंती के टोपरा टोला निवासी प्रमोद राय के पुत्र का मुंडन कार्यक्रम था। उसी दौरान रोहित, राहुल और शिवम गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गये।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों का शव बरामद किया गया। मृतक राहुल व रोहित सगे भाई थे तथा चचेरे भाई के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रोहित कोलकाता में एमबीबीएस की पढ़ाई करता था। राहुल बीसीए और शिवम आठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों भागलपुर में ही रहकर पढ़ाई करते थे।

बताया जा रहा है कि गांव से परिजनों के आने के पहले तीनों युवक बटेश्वर स्थाान पहुंचकर स्नान कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सहित अन्य अधिकारी बटेश्वर स्थान पहुंच गये हैं। घाट पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading