महिला को कि’डनैप कर मां’गी फि’रौती, र’कम नहीं दे सका पति; यूपी के जंगल में हुआ गैं’गरेप

राजस्थान : भरतपुर में 4 बच्चों की एक मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उत्तर प्रदेश के खुर्जा में स्थित एक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस महिला को बंधक बना लिया था। महिला के परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर महिला के साथ गैंगरप की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले तीन बदमाशों ने महिला का अपहरण किया था। बदमाशों ने महिला के पति से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। किसी तरह यह महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी।

बाजार से महिला का अपहरण

बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथी महिला के साथ 6 मई को बाजार में खरीदारी करने आई थी।  तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक जीप वहां पहुंची और उसमें बैठे लोग पीड़िता का अपहरण कर उसे ले गए।

जब पीड़िता बदमाशों के कब्जे से फरार होकर घर पहुंची तो उसने पुलिस से संपर्क किया मगर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में महिला ने कोर्ट के जरिये थाने में तीनों बदमाश युसूफ,रविंद्र शर्मा और शैलेन्द्र जाटव के खिलाफ अपहरण,फिरौती की मांग और सामूहिक दुष्कर्म की धारा के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.